CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड! अंबिकापुर में पारा 4 डिग्री दर्ज, 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पहाडों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी-मध्य क्षेत्र में इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. सर्दी के प्रकोप के साथ-साथ धुंध-कोहरे की मार भी झेलनी पड़ रही है.

अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर
राज्य के सरगुजा संभाग में ठंडा का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. भयंकर सर्दी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि मैनपाट में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं. पेड़-पौधे के पत्तों पर ओस की बूंद बर्फ की तरह जम गईं. इस सीजन में इसी संभाग से लगातार न्यूनतम तापमान मापा जा रहा है. अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे देखने को मिल रहा है. सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर और पेंड्रा रोड में मौसम विभाग ने शीतलहर अलर्ट जारी किया है. सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग में सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. ठंड के साथ-साथ धुंध और कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है. सरगुजा संभाग में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 1-2 किमी हो रही है. वहीं रायपुर, बिलासपुर में हल्की धुंध का असर देखने को मिल रहा है.

Check Also

जरूरी खबर: नियम तोड़कर चालान जमा न करना पड़ेगा भारी, 29 हजार वाहन होंगे ब्लैकलिस्टेड

Bilaspur: आप बार-बार यातायात नियम तोड़ रहे और पुलिस के भेजे जा रहे ई-चालान को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *