CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में तापमान में होगी गिरावट, कई इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. वहीं पिछले कुछ दिनों से गायब रही सर्दी एक बार फिर दस्तक देने जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु के ऊपर एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है. जिसका असर मध्य छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा.

नए सिस्टम के कारण हवाओं में नमी देखने को मिलेगी जिस कारण से ठंडक बढ़ेगी. जिस कारण से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में रात के तापमान में वृद्धि हुई है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है. वहीं, दिन के समय गर्म हवाओं के कारण गर्मी का एहसास भी रहता है.

अगले 48 घंटों में तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. गुरुवार के बाद प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ने की शुरुआत हो सकती है. हालांकि अभी तापमान में गिरावत के बाद भी हल्की ठंडक की संभावना जताई गई है.

ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में बन रहे सिस्टम का असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा. जिस कारण ठंड का असर भी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड का दौरा राज्य में दिसंबर के महीने में आएगा.

रायपुर का कैसा है मौसम
बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया है. जो कि सामान्य से अधिक है. रायपुर में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है. केवल सुबह और शाम को मौसम में ठंडक का असर देखने को मिलेगा.

Check Also

Durg: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा आया सामने

Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *