CG News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

रायगढ़। बीती रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आज आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मुआवजे की घोषणा के बाद स्थिति को शांत कराया। घटना रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सामारूमा की है।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय राकेश यादव बीती रात बाइक से जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोज़ भारी वाहनों को बेतरतीब ढंग से सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। राकेश की मौत के बाद गांव में आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने आज सुबह मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करने लगे।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। स्थिति को नियंत्रित करते हुए शासन की ओर से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Check Also

रायपुर पुलिस को अमित जोगी की तलाश, इधर सूरत में गुजराती थाली के साथ फोटो वायरल; पार्टी ने दी सफाई

रायपुर। ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो के साथ वायरल हो रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *