Breaking News

UGC को लेकर यूनिवर्सिटी में बवाल, दो गुटों में मारपीट, कई विद्यार्थी घायल

प्रयागराज. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजीसी (UGC) को लेकर मंगलवार को बवाल हो गया. बताया जा रहा है कि विश्वद्यालय के बरगद लॉन में दो गुटों के बीच झड़प हुई है. मारपीट में दोनों गुटों के विद्यार्थी घायल हुए हैं. फिलहाल विश्वविद्याल प्रशासन ने पूरी घटना की जांच करेगा.

जानकारी के मुताबिक छात्रों का एक समूह यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहा था. इसी दौरान वहां दूसरे गुट के 30-40 छात्र भी आ गए. जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया. जो हाथापाई और मारपीट तक जा पहुंचा. आरोप है कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को जातिसूचक गालियां भी दी है.

छात्रों के एक गुट का कहना है कि जब वे यूजीसी को लेकर चर्चा कर रहे थे तो दूसरे गुट के छात्रों ने वहां आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए. आरोप है कि इस दौरान छात्राओं से भी दुर्व्यवहार भी किया है. हालांकि पुलिस को मामले की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे माहौल शांत कराया.

Check Also

दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा: पानी और सीवर सुधारने के लिए नए प्रोजेक्ट्स, DJB घर की टंकियां साफ करने खुद आएगा

नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी में पानी और सीवर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *