CG News: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे CM साय, जगदलपुर में पंडुम कैफे का करेंगे उद्घाटन, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG News: आज CM विष्णु देव साय बस्तर के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे.

पंडुम कैफे का करेंगे उद्घाटन
जगदलपुर पहुंचने के बाद 12:35 बजे मुख्यमंत्री पूना मारगेम परिसर पहुंचेंगे, जहां 12:35 से 12:55 बजे तक पंडुम कैफे का शुभारंभ करेंगे.

जगतु माहरा स्कूल के शताब्दी समारोह का शुभारंभ
दोपहर 1 बजे वे जगदलपुर के जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे. यहां 1 बजे से 2 बजे तक विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन करेंगे.

कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव और विकास कार्यों का लोकार्पण
2:30 बजे स्कूल कार्यक्रम से प्रस्थान करने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे. TBP मण्डी प्रांगण हेलीपेड, कोण्डागांव पहुंचेंगे. 3 बजे विकास नगर स्टेडियम, कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव 2025 के तहत लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम 3 से 4 बजे तक आयोजित होगा.

Check Also

‘बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा…’, बस्तर पंडुम के सफल आयोजन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

CG News: बीते कई सालों से जिस बस्तर को लंबे समय तक माओवाद, हिंसा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *