CM योगी ने लगाया जनता दर्शन, एक-एक कर सुनी सबकी फरियाद, कहा- बिना किसी भेदभाव के सबको मिलेगा न्याय

CM Yogi Janta Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प है। सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा एकमात्र उद्देश्य है।

जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो
सीएम योगी ने इस दौरान अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ (CM Yogi Janta Darshan) मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।

इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *