Breaking News

सिकासेर डेम में मिली मरी हुई मछलियां, डेम में मरी या मार कर फेंकी गई ? यही पानी पिएंगे गांव वाले ?

रायपुर/गरियाबंद. सिकासेर डेम में हजारों मछलियों की मौत से आसपास के गांव वालों में हड़कंप मचा दिया है. डेम का पानी दूषित होने के कारण ग्रामीणों के लिए पीने के पानी का संकट गहरा गया है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए है कि मछली पालन करने वाले निजी ठेकेदार की लापरवाही के चलते मरी हुई मछलियों को डेम में ही फेंक दिया गया, जिससे पानी प्रदूषित हो गया.

बता दें कि सिकासेर डेम, गरियाबंद के आसपास के कई गांवों के लिए पीने के पानी का प्रमुख स्रोत है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि डेम में मछली पालन के लिए जिम्मेदार ठेकेदार ने मरी हुई मछलियों को डेम से निकालकर उचित निपटान करने के बजाय वहीं छोड़ दिया. इससे डेम का पानी दूषित हो गया और मरी हुई मछलियों की वजह से आस-पास दुर्गंध फैल गई.

Check Also

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट, चार राज्यों से खरीदनी पड़ रही, ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में बेहिसाब कटौती, प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मनमानी से बेहाल हुआ सरप्लस बिजली वाला राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के चलते खासकर पीक आवर्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *