सीएम सामूह‍िक व‍िवाह कार्यक्रम में गुलाब जामुन की लूट, महिला अफसर पर गाज गिरी, सरकार ने किया लखनऊ अटैच

कानपुर में सीएम सामूह‍िक व‍िवाह कार्यक्रम में गुलाब जामुन की लूट के मामले में महिला अफसर पर गाज गिरी है। सरकार ने जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह को समाज कल्याण निदेशालय, लखनऊ अटैच कर दिया है। उनकी जगह शिवम् सागर को कानपुर भेजा गया है।

12 दिसंबर को कानपुर के सीएसए मैदान में 551 जोड़ों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में गुलाब जामुन के लिए लूट मच गई थी। दुल्हन को लड्‌डू कम दिए गए थे। यहां तक कि मेहमानों के लिए खाना भी कम पड़ गया था।

दरअसल, 15 हजार लोगों के खाने के लिए टेंडर दिया गया था, लेकिन फर्म ने सिर्फ 5 हजार लोगों का ही इंतजाम किया। खाना कम पड़ने की भनक लगते ही लोग स्टॉल पर टूट पड़े थे।

तमाम लोग बिना खाए ही लौट गए थे। हर जोड़े को 10 किलो लड्‌डू की डलिया देनी थी, लेकिन 3 किलो लड्‌डू ही दिए गए। ADM सिटी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जांच टीम बनाई गई। जांच में घोटाले की बात सामने आई। दो फर्मों को 2.50 करोड़ के टेंडर के बाद भी व्यवस्था खराब रही।

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *