Firing: ​जांजगीर-चांपा में खूनी संघर्ष किराना दुकान के बाहर विवाद में चली गोली, युवक गंभीर हालत में सिम्स रिफर….

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम व्यास नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, (Firing) जब एक किराना दुकान के बाहर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सरेआम गोली चल गई। घटना की जड़ में पंकज कश्यप और शैलेंद्र साहू के बीच पुराना एक्सीडेंट का विवाद बताया जा रहा है, जो हिमांशु किराना स्टोर के सामने बहस में तब्दील हो गया; इस दौरान दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा झगड़ा करने से मना करने पर मामला और बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई।

टायर्ड फौजी और भाई ने की फायरिंग; पुलिस ने किया गिरफ्तार (Firing)
अपने घर और दुकान पर पत्थरों की बौछार से आक्रोशित होकर हिमांशु के भाई गुलशन श्रीवास ने, जो आर्मी सिग्नल कोर से हवलदार के पद से दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हुआ था, अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और पंकज कश्यप पर फायरिंग कर दी। गोली पंकज के पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसे आनन-फानन में गंभीर हालत के चलते बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व फौजी गुलशन श्रीवास और उसके भाई हिमांशु को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार को लेकर जांच जारी है।

Check Also

Raipur Blue Water: आखिरकार मिला 3 दिन पहले ब्लू वाटर में डूबे आदिल का शव, 77 घंटे बाद पानी की सतह पर खुद ऊपर आया

Raipur Blue Water Aadil: रायपुर: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *