रायपुर में डाक सेवाओं से संबंधित ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ परिमंडल की तरफ से 18 मार्च 2026 को परिमंडल स्तर पर डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत बुधवार शाम 4 बजे आयोजित होगी, जिसमें शिकायतकर्ताओं से प्रत्यक्ष या वर्चुअल माध्यम से चर्चा कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
डाक अदालत में डाक वस्तुओं के वितरण, काउंटर सेवाओं, लघु बचत योजनाओं जैसे आरडी, बचत बैंक, बचत पत्र सहित रजिस्ट्री, वीपी पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट और मनीऑर्डर से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित मामलों का भी निराकरण किया जाएगा।
आवेदन 16 मार्च तक सकेंगे
डाक विभाग ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें डाक सेवाओं से जुड़ी कोई शिकायत है, तो वे प्रकरण का पूरा विवरण देते हुए अपनी शिकायत कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर को 16 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक भेज दें।
निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली शिकायतों को डाक अदालत में शामिल नहीं किया जाएगा। डाक अदालत का आयोजन मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर जीपीओ बिल्डिंग के द्वितीय तल, जय स्तंभ चौक स्थित कार्यालय में किया जाएगा।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter