Illegal cylinder seized: बिलासपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़

बिलासपुर में गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती किल्लत के बीच (Illegal cylinder seized) खाद्य विभाग की टीम ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग को सूचना मिली थी कि श्री महामाया एजेंसी द्वारा अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर खपाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके बाद टीम ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की। जांच के दौरान विभाग ने पाया कि रिहायशी इलाकों के हॉस्टल और व्यावसायिक दुकानों में नियमों को ताक पर रखकर बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर छिपाकर रखे गए थे।

हॉस्टल और दुकानों में छिपाए गए 75 से ज्यादा सिलेंडर जब्त (Illegal cylinder seized)
इस दबिश में टीम ने 75 से भी अधिक गैस सिलेंडर बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया है। इस बड़ी कार्रवाई में टीम ने 70 खाली घरेलू सिलेंडर और 2 भरे हुए घरेलू सिलेंडर (कुल 72 घरेलू नग) के साथ-साथ 3 नग खाली वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलेंडर जब्त किए हैं।
गैस क्राइसिस के इस दौर में जहां आम जनता को सिलेंडर के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं अवैध रूप से किए गए इस भंडारण ने विभाग की सतर्कता पर मुहर लगा दी है। फिलहाल, खाद्य विभाग ने एजेंसी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

Check Also

‘बस्तर विजन’ रोडमैप को लेकर पीएम मोदी से मिले सीएम विष्णुदेव साय, कई विकास कार्यों पर हुई चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *