बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक निलंबितः कार्य में लापरवाही बरतने पर शुभम कुमार पर गिरी गाज

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक शुभम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। कार्यालय में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने और कार्य में लापरवाही बरतने पर गाज गिरी है। निलंबन अवधि में शुभम कुमार का मुख्यालय वृत्त कार्यालय श्योपुर नियत किया गया है।

बता दें कि बीते दिन डबरा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये थे। मंत्री गर्मी में अघोषित बिजली कटौती की शिकायत से परेशान थे। लोगों ने बजिली कटौती के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था, वहीं ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में बिजली कटौती की खबर से उनकी छवि पर विपरीत असर पड़ रहा था। ग्वालियर वृत्त अंतर्गत संचारण संधारण डबरा संभाग में उप महाप्रबंधक शुभम कुमार को विद्युत आपूर्ति सेवाओं में लापरवाही भारी पड़ी है। मंत्री के निर्देश पर अमल करते हुए उप महाप्रबंधक को निलंबित कर दिया है।

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *