Breaking News

पहले पति से तलाक, फिर शादी के लिए बदला धर्म, अब 3 साल के बेटे को सिखा रही नमाज, इमोशनल हुई एक्ट्रेस

Deepika kakar: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन दीपिका कक्कड़ इब्राहिम अपने मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. लिवर कैंसर ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने हाल ही में सिस्ट का ऑपरेशन कराया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही अपने सोशल मीडिया पर दी हैं. दीपिक कक्कड़ ने अपना धर्म बदलकर शोएब के साथ शादी की थी. दोनों का एक बेटा भी है, जिसको दीपिका नमाज सिखाते हुए नजर आ रही हैं. लेकिन अब वे काफी इमोशनल हो गई हैं. जानें क्या है वजह?

दीपिक कक्कड़ लगातार सोशल मीडिया पर अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं. उन्होंने बताया कि नया ट्रीटमेंट शुरू होने वाला है, जिसको लेकर वह काफी चिंतित हैं. उन्होंने अपने व्लॉग में इमोशनल होते हुए बताया कि यह बहुत मुश्किल होता है. काफी घबराहट हो रही है. इलाज को लेकर मन में काफी डर रहता है. लेकिन मेरे सामने हर कोई मुस्कुराता रहता है. उन्होंने बताया कि मम्मी-पापा की हिम्मत और दुआओं से हमारे चेहरे की घबराहट दूर हो जाती है. इस दौरान हम दुनिया से लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं.

3 साल के बेटे को नमाज सिखाते नजर आईं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस से विजनेसवूमन बनीं दीपिका ने अपना धर्म बदलकर शादी रचाई थी. उनके एक व्लॉग में 3 साल का बेटा भी दिखा, जो दीपिका के साथ नमाज पढ़ते नजर आया. यानी दीपिका ने उन्हें जमाज पढ़ाना सिखाया. यह फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दीपिका के व्लॉग पर अच्छे खासे व्यूज आते हैं. उनके फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं. फैंस का उन्होंने शुक्रिया अदा किया और इमोशनल नजर आईं.

2018 में शोएब के साथ हुई थी शादी
दीपिका के पति शोएब ने बताया कि उन्होंने दोबारा अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की है. पिछले 1 साल से वो दीपिका के स्वास्थ्य की वजह से जिम नहीं जा पा रहे थे. लेकिन अब उन्होंने फिर से जिम को रेगुलर किया है. शोएब भी एक टीवी एक्टर हैं, जिन्होंने दीपिका के साथ साल 2018 में शादी रचाई थी. दीपिका ने शोएब के साथ दूसरी शादी की थी. इससे पहले उनकी शादी साल 2011 में रौनक सैमसन के साथ हुई थी.

Check Also

अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटालाः‘7 साल हो गए, रिहा कर दीजिए मीलॉर्ड’, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले (AgustaWestland Helicopter Scam) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *