‘सर प्लीज, पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा’, बोर्ड कॉपियों में लिखे मिले ऐसे-ऐसे मैसेज, टीचरों को चकरा गया सिर

Board Paper News: मध्य प्रदेश में इस बार बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचते समय शिक्षकों को अजब-गजब नजारे देखने को मिले हैं. मामला ग्वालियर का है जब ग्वालियर के मूल्यांकन केंद्र पर 10वीं-12वीं की लाखों कॉपियों की जांच हुई, तो कॉपियों में ऐसे-ऐसे जवाब देखने को मिले कि शिक्षक भी हैरान रह गए. बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर की जगह ऐसे मैसेज लिखे जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

कॉपियों में छात्र लिख रहे अलग-अलग चीजें
इन कॉपियों में कोई अपनी मजबूरी बता रहा है, तो कोई अपने ब्रेकअप की कहानी लिख रहा है, तो कोई छात्र पास करने की गुहार लगा रहा है. इस मूल्यांकन केंद्र पर करीब 2 लाख 66 हजार से ज्यादा कॉपियां जांची गईं और इनमें से सौ से ज्यादा कॉपियों में छात्रों में अजीबोगरीब फरमाइशें लिखी हुई है.

सर पास कर दीजिए बरना ब्रेकअप हो जाएगा
एक छात्र ने लिखा कि सर मुझे पास कर दीजिए, ‘मैं आपकी शादी अपनी साली से करवा दूंगा.’ वहीं एक छात्रा ने लिखा कि ‘अगर वह फेल हो गई तो उसकी शादी टूट जाएगी.’ इनता ही नहीं एक छात्र ने तो लिखा है कि ब्रेकअप को लेकर भी अपना दर्द बयां किया है. उसने कहा कि ‘सर प्लीज, पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा…’

पढ़ाई से ज्यादा भावनाओं पर भरोसा
इन कॉपियों में लिखे मैसेज के अनुसार छात्र पढ़ाई से ज्यादा भावनाओं के दम पर पास होने की लगा रहे है. कई छात्राओं ने कॉपियों में लिखा कि उनकी शादी तय हो चुकी है और फेल होने पर घर में परेशानी हो सकती है. कुछ छात्रों ने माता-पिता की बीमारियों का हवाला देकर पढ़ाई न कर पाने की बात तक लिख डाली.

Check Also

MP Cheetah News: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना चीतों का तीसरा घर, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘व्योम’ और ‘नीरा’

MP News: मध्‍य प्रदेश के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को अब दो नए चीते मिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *