नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार दुर्गा उसारे निलंबित, फर्जी दस्तावेजों से कॉलेज मान्यता देने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गा उसारे को प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता देने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय से निलंबन आदेश जारी किया गया है।

विभागीय जांच में सामने आई गड़बड़ियां
जांच में पाया गया कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रस्तावित किया गया, वित्तीय अनियमितताएं की गईं, शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया और नियमों के विरुद्ध पद का दुरुपयोग किया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया।

सीएमएचओ कार्यालय में अटैच
निलंबन के बाद दुर्गा उसारे को रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Check Also

तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: वन विभाग ने 3 तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा, दो बाइक जब्त

नारायणपुर। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *