Breaking News

बीकानेर में फिलिस्तीन समर्थकों पर ईडी की रेड:विदेशी फंडिंग होने की आशंका में टीमें कर रही सर्च, पूर्व पार्षद के घर भी पहुंची

बीकानेर में फिलिस्तीन का समर्थन करने वालों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई हो रही है। ED के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सुभाषपुरा और फड़ बाजार सहित कई स्थानों पर बुधवार को एक साथ छापेमारी की है। अब तक ED की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि फिलिस्तीन का समर्थन करने वालों पर विदेशी फंडिंग होने की आशंका में ये छापेमारी हो रही है।

पूर्व पार्षद के घर हो रही कार्रवाई
सदर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में ईडी ने सुभाषपुरा के लिए पुलिस बल मांगा था। जिसके बाद पुलिस ईडी के साथ है। इसके अलावा कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़ बाजार में भी ईडी पहुंच गई है। यहां भी एक व्यापारी के यहां पर ईडी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सुभाषपुरा में ये कार्रवाई पूर्व पार्षद जावेद खान के घर पर हो रही है, वहीं फड़ बाजार में मोहम्मद सादिक के घर पर ईडी की टीम पूछताछ कर रही है।

करीब 6 ठिकानों पर पुलिस पहुंची
ईडी की टीम मंगलवार को ही बीकानेर पहुंच गई थी। जिसने बुधवार अलसुबह पुलिस से सम्पर्क करके हाथों हाथ पुलिस बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के आदेश पर कोटगेट और सदर पुलिस बल इस टीम के साथ पहुंचा। सदर थानाधिकारी खुद भी सुभाषपुरा पहुंचे। मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में भी ईडी की टीम पहुंची है। माना जा रहा है कि ये संख्या 2 से ज्यादा हो सकती है। करीब 6 ठिकानों पर पुलिस पहुंची है। पिछले दिनों में बीकानेर में फिलिस्तीन के समर्थन में कुछ गतिविधियां हुई थी। ऐसे में इन लोगों पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फिलिस्तीन समर्थन को लेकर कार्रवाई की पुष्टि भी ईडी स्तर पर नहीं हुई है।

पूरी तरह गोपनीय है ED कार्रवाई
ईडी की टीम ने बीकानेर में कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय बनाकर रखा है। फड़ बाजार के जिस घर में ये कार्रवाई हो रही है, उससे काफी पहले रास्ता बंद कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को यहां आने जाने पर रोक है। मीडिया को दूर ही रोक दिया गया है, ताकि कोई फोटो नहीं ले सके।

Check Also

‘ट्विशा की मौत अप्राकृतिक,’ SC ने कहा- परिजनों का इंटरव्यू न चलाए मीडिया

SC On Twisha Sharma Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *