21 दिनों तक मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर… ऑपरेशन कर्रेगुट्टा में शामिल जवानों का अमित शाह करेंगे सम्मान

Operation Karregutta: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अप्रैल-मई के महीने में सुरक्षाबलों के जवानों ने एक बड़ा एंटी नक्सल अभियान चलाया था. कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर 21 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में जवानों ने 31 नक्सलियों के ढेर कर दिया था. इस मुठभेड़ में 18 जवान घायल भी हुए थे. ‘लाल आतंक’ के खिलाफ इस ऑपरेशन में डटे जवानों को अब देश के गृह मंत्री अमित शाह सम्मानित करेंगे. इस सम्मान समारोह में CM विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.

ऑपरेशन कर्रेगुट्टा में शामिल जवानों का सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑपरेशन कर्रेगुट्टा में शामिल जवानों को सम्मान करेंगे. इन जवानों में सभी घायल जवान भी शामिल रहेंगे. गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास जवानों का सम्मान होगा. इस सम्मान सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए CM विष्णु देव साय, प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं.

ऑपरेशन कर्रेगुट्टा
बीजापुर के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन साल 2025 में हुआ. 60 KM लंबी दुर्गम पहाड़ी पर भीषण गर्मी के बीच जवानों ने यह ऑपरेशन चलाया. अप्रैल-मई के महीने में चलाए गए इस ऑपरेशन में 21 दिनों में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया. इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल थे. मारे गए इन नक्सलियों पर 1 करोड़ 72 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था. बता दें कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी तीन तरफ से अलग-अलग राज्य से लगी हुई है.

20 हजार जवान ने चलाया ऑपरेशन
इस ऑपरेशन में 20 हजार जवान शामिल थे. जवानों ने 450 से ज्यादा आईईडी को नष्ट करते हुए नक्सलियों के पहाड़ पर कब्जा किया. इस दौरान नक्सलियों के पास से इंसास, बीजीएल, मेगा स्नाइपर, एसएलआर जैसे हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था.

बीमार हुए जवान
भीषण गर्मी के दौरान चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में जवान बीमार भी हुए. डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां हुईं. वहीं, जवानों को हेलीकॉप्टर से राशन और जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया.

पुलिस ने जारी की डॉक्यूमेंट्री
पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी जारी की है. इसमें बताया गया है कि कैसे सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को पूरा किया. इसमें पहाड़ की लोकेशन और जवानों ने कैसे संघर्ष कर कर्रेगुट्टा पहाड़ फतह किया, वह सब दिखाया गया है.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *