Breaking News

लव स्टोरी का खौफनाक अंत! परिजनों ने बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, डबल मर्डर से सनसनी

एटा। जिले से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जहां गड़िया सुहागपुर गांव में आधी रात बेटी के रूम में परिजनों ने जब एक अनजान युवक को पाया तो उन्होंने अपनी बेटी शिवानी (21) व उसके बॉयफ्रेंड दीपक (24) को धारदार हथियारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। छानबीन के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।

छत पर मिली दोनों की लाशें
यह पूरा मामला जिले के जैथरा थाना क्षेत्र का है। जहां सुहागपुर गांव में परिजनों ने अपनी बेटी शिवानी (21) और उसके बॉयफ्रेंड दीपक (24) को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि दीपक अपनी माशूका से मिलने आधी रात उसके घर आया था। दोनों प्रेमालाप मे व्यस्त थे। इसी दौरान परिजनों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। बेटी की इस हरकत पर परिवार इस कदर भड़का कि दोनों की हत्या कर दी। प्रेमी जोड़ें की लाशें घर की छत पर मिली।

छानबीन में जुटी पुलिस
छानबीन के दौरान पता चला कि दोनों गांव के ही मंदिर मे विवाह कर चुके थे। मगर यह शादी परिवार को मंजुर नहीं थी। दोनों एक ही समाज के थे। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस अपनी ओर से जांच में जुटी है। फिलहाल, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

Bengal Elections 2026: ECI ने जारी की दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं

बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की दूसरी पूरक सूची शुक्रवार देर रात चुनाव आयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *