बिलासपुर के कोनी स्थित गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होली सेलिब्रेशन के दौरान (Fight between students) उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रंगोत्सव कार्यक्रम के बीच छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, (Fight between students)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है और संबंधित छात्रों पर कार्रवाई की चर्चा चल रही है
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter