पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम धामी ने UCC पर दिया प्रेजेन्टेशन, सरकार को अब तक मिले 1.5 लाख से ज्यादा आवेदन

नई दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम पुष्कर सिह धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर प्रस्तुतीकरण किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा है कि पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां अनुच्छेद 44 की भावना को मूर्त रूप देते हुए समान नागरिक संहिता को लागू किया गया है.

बता दें कि यूसीसी के तहत आवेदन की प्रक्रिया को जनसामान्य के लिए अधिक सुलभ और सहज बनाने के लिए एक पोर्टल और समर्पित मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है. साथ ही ग्राम स्तर पर 14,000 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) को इससे जोड़ा गया है. ये कानून महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और न्याय की दिशा में एक निर्णायक कदम है.

व्यापक डिजिटल और भौतिक नेटवर्किंग के परिणामस्वरूप केवल चार महीने की अवधि में ही समान नागरिक संहिता के अंतर्गत राज्यभर से लगभग 1.5 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं. साथ ही राज्य के लगभग 98 प्रतिशत गांवों से इसके तहत आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं, जो यह दर्शाता है कि यूसीसी को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है.

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *