गैरेज के सामने पार्किंग करने से मना करने पर मारपीट:रायपुर में नाबालिग समेत 5 लड़कों ने किया हमला, युवक को मारा चाकू

रायपुर में गैरेज के सामने पार्किंग करने से मना करने पर मारपीट हो गई है। नाबालिग समेत 5 लड़कों ने गैरेज के भीतर घुसकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। फिर उसके हाथ और पैर पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

मोहम्मद परवेज अशरफी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह महोबा बाजार आमानाका में सफी गैरेज चलाता है। 5 जून की शाम साढ़े 7 बजे एक ई-रिक्शा में कुछ लड़के आए और गैरेज के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। परवेज ने जब गाड़ी को हटाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद लड़के गलती मानकर वापस चले गए।

गैरेज के कर्मचारियों को पीटा

कुछ देर बाद वापस लड़के कुछ और साथियों के साथ गैरेज में पहुंच गए। उन्होंने गैरेज के कर्मचारी प्रेम महानंद की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर उसके हाथ और पैरों पर चाकू से भी हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपियों की खोजबीन की। इसके बाद एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये आरोपी हुए अरेस्ट

1. रोशन यादव, उम्र 22 वर्ष, पता राधा कृष्ण मंदिर के पास डूमर तालाब
2. करण यादव, उम्र 19 वर्ष, पता राधा कृष्ण मंदिर के पास डूमर तालाब आमानाका
3. सोनू साहू, उम्र 22 वर्ष, पता मथुरा नगर डूमर तालाब आमानाका
4. संदीप यादव, उम्र 18 वर्ष, पता डूमर तालाब आमानाका
5. एक नाबालिग बालक

Check Also

CG Vacancy 2026: दिवाली से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा, छत्तीसगढ़ में 1,703 सरकारी पदों पर निकली भर्ती

रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर मिला है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *