Breaking News

हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं ठप: स्टाइपेंड बढ़ाने की जिद पर अड़े MBBS इंटर्न्स, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध हमीदिया अस्पताल सहित मध्य प्रदेश भर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश के करीब 2500 MBBS इंटर्न डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हमीदिया अस्पताल के ही सभी 250 इंटर्न्स काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे मरीजों की इलाज व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

14,000 से बढ़ा कर 30,000 स्टाइपेंड करने की मांग
हड़ताल कर रहे इंटर्न डॉक्टर का कहना है कि वे दिन-रात अस्पतालों में सेवाएं देते हैं लेकिन उन्हें मिलने वाला भत्ता बेहद कम है। इंटर्न्स की मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड 14,000 से बढ़ाकर कम से कम 30,000 किया जाए।

डॉक्टरों ने आंकड़े देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश देशभर में MBBS की फीस के मामले में 5वें स्थान पर है जबकि वहीं राज्य डॉक्टरों को स्टाइपेंड देने के मामले में 23वें स्थान पर पिछड़ा हुआ है।

मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
इंटर्न डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। आपको बता दें कि अस्पतालों में अचानक इंटर्न्स के काम बंद करने से जूनियर और सीनियर डॉक्टरों पर दबाव बढ़ गया है। OPD और वार्डों में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Check Also

देवघर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम, BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में युवक हिरासत में

देवघर। BRICS सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *