देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन, छत्तीसगढ़ करेगा मेजबानी, जानें कब से होगा शुरू

Khelo India Triabl Games: देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोज होने वाला है. यह आयोजन 14 फरवरी से शुरू होगा और इसकी मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य करने वाला है. ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली पहुंचे और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से मुलाकात कर चर्चा की. उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया.

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मिले CM साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया.

CM विष्णु देव साय ने जताया आभार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा खेलों और युवाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रस्तावित ट्राइबल गेम्स जनजातीय गौरव, संस्कृति और पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेंगे.

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, फुटबॉल और तैराकी सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इनका आयोजन राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में किया जाएगा, जबकि रायपुर और बिलासपुर प्रमुख आयोजन स्थल होंगे.

14 फरवरी को होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ 14 फरवरी 2026 को रायपुर में प्रस्तावित है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति को आयोजन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया. वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास और जनजातीय खिलाड़ियों को अवसर देने की पहल की सराहना करते हुए आयोजन के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

Check Also

CG School Holiday 2026: दशहरा से विंटर वेकेशन तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी, छात्रों को मिलेंगे 15 दिन के अवकाश

Dussehra Holiday Announcement: कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि की शुरुआती होने वाली है. इसके बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *