Breaking News

रायपुर में कोतवाली इलाके से 5 सटोरिए गिरफ्तार:अंको में दांव लगाकर खेल रहे थे सट्टा, पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा

रायपुर में अंको में दांव लगाकर पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मोहल्ले के भीतर गली में सट्टा खेल रहे थे। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। इसके बाद रेड मारकर आरोपियों की घेराबंदी करके इन्हें पकड़ लिया गया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांधी नगर स्थित शिव बजरंग मंदिर के पास गली में कुछ युवक मौजूद है। जो अंको में दांव लगाकर सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। चेकिंग में आरोपियों के पास से 6 हजार कैश और सट्टा पट्टी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध एक्ट-2022 के तहत एक्शन लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. संतोष शर्मा पिता शिव कुमार शर्मा उम्र 48 साल निवासी लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
  2. किशनदास बजाज पिता स्व. सामन दास बजाज उम्र 55 साल निवासी अंजली डोर मेट्री राधा स्वामी नगर भांठागांव थाना पुरानी बस्ती रायुपर।
  3. सुरीत भोई पिता नोवीन भोई उम्र 52 साल निवासी कृष्णा काम्प्लेक्स के पीछे कृष्णा नगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर
  4. उमेश साहू पिता स्व. रामेश्वर लाल साहू उम्र 39 साल निवासी क्रांति चौक सुदामा नगर थाना टिकरापारा रायपुर
  5. शिव जाल पिता स्व. बासुदेव जाल उम्र 30 साल निवासी गांधी नगर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर

Check Also

अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास, बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता

रायपुर। कभी-कभी जीवन की दिशा एक छोटे से निर्णय से बदल जाती है। ओडिशा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *