Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन चलेगी शीतलहर, इन जिलों मे पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड, अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान लगातार गिरावट की ओर है, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6°C दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे ठंडा रहा.

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है, जबकि कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं मैनपाट में घास पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
अंबिकापुर, सुरजपुर, कोरिया में तेज शीतलहर के हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है, जबकि कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है.

मंगलवार को ऐसा रहा मौसम
मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया. पेंड्रा और अंबिकापुर में भी यही हालात हैं. यहां सुबह और शाम के वक्त अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा बना हुआ है. यहां सर्द हवाओं के कारण रात तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम होकर 10.2 डिग्री पहुंच गया था. पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.7°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

Check Also

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबा बेमेतरा का कॉलेज छात्र; हालत गंभीर

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *