सीआईएसएफ का जवान शहीदः सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में दी अंतिम विदाई, लोगों की आंखें हुई नम

अमरवाड़ा/हर्रई। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का जवान दुर्गा प्रसाद नागवंशी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उनके पैतृक गांव में आज सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।

दरअसल छिंदवाड़ा जिले अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की आखरी सीमा विकासखण्ड हर्रई के ग्राम टाटीघाट में सीआईएसएफ के जवान दुर्गा प्रसाद नागवंशी खजुराहो एयरपोर्ट पर अपनी ड्यूटी का निर्वाहन कर रहे थे। देश सेवा के दौरान उनका निधन हो गया।

शहीद जवान के शव को गांव में सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिजन सहित प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथी जवानों ने सैन्य तरीके से उन्हें सम्मान दिया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *