टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी को दिखाई ‘औकात’, एशिया कप फाइनल के बाद नहीं लिया PCB चीफ के हाथों से मेडल

Under 19 Asia Cup: दुबई में आयोजित अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान तो भारत से जीत दर्ज कर ली लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की भारी बेइज्ज्ती हुई. मुकाबला समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकबी के हाथों मेडल लेने से इनकार कर दिया. इससे पहले भी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा कई बार मोहसिन नकबी को नजरअंदाज किया जा चुका है.

अंडर-19 एशिया कप 2025 में इस बार फाइनल मैच का मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रहा. जिसमें भारत को बड़े रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को 191 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान के फाइनल जीतने पर मोहसिन नकवी ने अपने हाथों से विजेता टीम पाकिस्तान को ट्राफी दी. नकवी ने इस दौरान भारत को भी मेडल देना चाहा लेकिन खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया.

भारतीय खिलाड़ियों ने ICC अधिकारी के हाथों लिया मेडल
जब भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों मेडल लेने से इनकार कर दिया तो उन्होंने अपने हाथों से पाकिस्तान टीम को अंडर-19 एशिया कप ट्रॉफी दी और उसके बाद चैंपियन टीम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. नकवी ने यह ट्राफी पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ को सौंपी. तो वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल नकवी के हाथों से न लेकर आईसीसी के एक अधिकारी के हाथों लिया.

Check Also

CJP के अभ‍िजीत दीपके को NDA शामिल होने का ऑफर किसने दिया? वजह भी बताई

Abhijeet Dipke Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभ‍िजीत दीपके पार्टी के गठन और बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *