सोना-चांदी ने बढ़ाई टेंशन, 18 कैरेट गोल्ड 1,00,000 पार, सिल्वर भी रिकॉर्ड हाई पर; जानिए ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें लगातार इनवेस्टर्स को परेशान कर रही हैं. रोजाना सोने-चांदी की कीमतें आसमान छू रही है. सोना चांदी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना लिया है. रुपया के डाउन होने और अमेरिकी फेडरल बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, लेकिन सख्त रवैए की वजह से बाजार हाई अलर्ट मोड पर है. बताया जा रहा है कि इन्हीं वजहों से बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में निवेशक क्रिप्टो और अन्य विकल्पों की बजाय गोल्ड सिल्वर की ओर रुख कर रहे हैं. गोल्ड सिल्वर में लगातार निवेश कर रहे हैं. बाजार में लगातार खरीदारी की वजह से कीमतें आसमान छू रही हैं.

आज क्या है गोल्ड सिल्वर की कीमत ? (Gold-Silver Price Today)
भारत में आज 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 1 लाख 33 हजार 210 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जो कल 1 लाख 32 हजार 660 रुपए प्रति ग्राम था. वहीं 22 कैरेट गोल्ड रेट 1 लाख 22 हजार 110 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 99 हजार 910 रुपए हो गई.

इसके साथ ही एक किलो चांदी का भाव आज 2 लाख 4 हजार 100 रुपए हो गया, जो कल 2 लाख 1 हजार 100 रुपए था. निवेशक लगातार सिल्वर की ओर रुख कर रहे हैं. निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न मिल रहा है, जिसकी वजह से खरीदारी हो रही है.

इन शहरों में कैसा है गोल्ड का भाव ?
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 1 लाख 33 हजार 360 रुपए है. 22K गोल्ड रेट की बात करें तो 1 लाख 22 हजार 260 रुपए हो गया है. वहीं 18 कैरेट की बात करें तो 1 लाख 60 रुपए के पार हो गया है.

मुंबई में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 33 हजार 210 रुपए के आसपास है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 22 हजार 110 रुपए के करीब है. इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 99 हजार 910 रुपए में मिल रहा है.

चेन्नई में आज के 24 कैरेट गोल्ड सोना की कीमत जोरदार उछाल में हैं. यहां 1 लाख 34 हजार 960 रुपए में मिल रहा है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 23 हजार 710 रुपए के पार है. 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 3 हजार 310 रुपए पर है.

इन शहरों में किस रेट में बिक रही सिल्वर?
वहीं आज चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल है. दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 4 हजार 100 रुपए हो गई, जो कल 2 लाख 4 हजार रुपए थी. इसके अलावा आज मुंबई, कोलकाता में चांदी का भाव 2 लाख 4 हजार रुपए और चेन्नई में 2 लाख 16 हजार 100 रुपए हो गया.

सोना चांदी खरीदने से पहले वर्तमान की कीमतों की जांच जरूरी है. अलग-अलग शहरों के अनुसार कीमतों में अंतर आ सकता है. इसलिए ज्वेलरी दुकान में जाकर अपने शहर के लेटेस्ट रेट पता किया जा सकते हैं.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *