फिर चढ़ा सोना-चांदी, कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल

Gold-Silver Price: 1 दिसंबर को सोने और चांदी के दाम एक बार फिर तेजी से बढ़ गए. बाजार से आई जानकारी के मुताबिक आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹2,011 बढ़ गई और अब यह ₹1,28,602 रुपए में मिल रहा है. कल तक यही सोना ₹1,26,591 रुपए था. चांदी भी पीछे नहीं रही. एक ही दिन में चांदी ₹9,381 की छलांग लगाकर ₹1,73,740 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई. इससे पहले चांदी का रेट ₹1,64,359 रुपए था. कुछ समय पहले ही सोने ने 17 अक्टूबर को ₹1,30,874 रुपए का रिकॉर्ड बनाया था, जबकि चांदी 14 अक्टूबर को ₹1,78,100 रुपए तक पहुंच गई थी. यानी कीमतों का लगातार ऊपर जाना अभी भी जारी है.

1 दिसंबर 2025 को सोना (कीमतें प्रति 10 ग्राम, सोर्स- IBJA)

  • 14 कैरेट – ₹75,232
  • 18 कैरेट – ₹96,452
  • 22 कैरेट – ₹1,17,799
  • 24 कैरेट – ₹1,28,602

शहरों में आज का सोना रेट

  • जयपुर – ₹1,30,630
  • दिल्ली – ₹1,30,630
  • अहमदाबाद – ₹1,30,530
  • लखनऊ – ₹1,30,630
  • पटना – ₹1,30,530
  • मुंबई – ₹1,30,480
  • भोपाल – ₹1,30,530
  • कोलकाता – ₹1,30,480
  • रायपुर – ₹1,30,480
  • चेन्नई – ₹1,31,670

शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?
दरअसल IBJA जो रेट जारी करता है, उसमें 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता. ज्वेलर्स अपनी लागत और शहर के हिसाब से कीमतें तय करते हैं. कई बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दर तय करने में इन्हीं रेट्स का इस्तेमाल करते हैं.

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *