Breaking News

BJP नेत्री कोमल गुर्जर पार्टी से निष्कासित : भाजपा विधायक के खिलाफ बुलाई थी महापंचायत

सहारनपुर। भाजपा विधायक पर कई आरोप लगाने वाली महिला बीजेपी नेत्री कोमल गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कोमल गुर्जर ने अपने ही पार्टी के विधायक के खिलाफ महापंचायत बुलाई थी लेकिन पुलिस ने अनुमति का हावाला भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। वहीं मीडिया के सामने आकर भाजपा नेत्री ने फिर विधायक पर कई आरोप लगाए।

गंगोह विधायक पर लगाए थे आरोप
महिला मोर्चा में मंत्री कोमल गुर्जर ने विधायक कीरत सिंह पर वीडियो वायरल कर कई आरोप लगाए थे। भाजपा नेत्री ने शुक्रवार को महापंचायत का आह्वान किया था। महापंचायत से ठीक पहले दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। विवाद की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए प्रशासन ने पंचायत की अनुमति नहीं दी। फिर भी कोमल गुर्जर ने महापंचायत बुलाई। जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और बैंक्वेट हॉल पर ताला जड़ दिया।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी ने बताया कि हाईकमान ने कोमल गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अनुशासन भंग करने को लेकर संगठन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गंगोह में पंचायत के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। इसी के चलते पंचायत नहीं होने दी गई है।

Check Also

‘ट्विशा की मौत अप्राकृतिक,’ SC ने कहा- परिजनों का इंटरव्यू न चलाए मीडिया

SC On Twisha Sharma Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *