Gold Silver Price Big Drop: 5000 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के दाम भी हुए क्रैश, जानिए आज का रेट

Gold Silver Rates Drops: 28 अप्रैल के दिन सराफा बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दामों में बड़ी हलचल देखने को मिली है. दोनों धातुओं की कीमत में आज गिरावट देखी गई है. शादियों का सीजन भी चल रहा है. ऐसे में सोना चांदी खरीदने के लिए ये अच्छा मौका हो सकता है. गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति फिलहाल सराफा बाजारों में बनी हुई है. आइए जानते है कि क्या है आजा का भाव.

सोने के दाम हुए क्रैश
सोने के दामों की बात करें तो 28 अप्रैल के दिन bankbazaar.com के हिसाब से 22 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत 14,075 रुपए है. एक दिन पहले यह कीमत 14,205 रुपए थी. यानी आज सोने के दामों में 130 रुपए की गिरावट देखी गई है.

  • 24 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,47,790 रुपए है. एक दिन पहले की कीमत 1,49,150 रुपए थी.
  • 22 कैरेट के दामों की बात करें तो मंगलवार के दिन 8 ग्राम की कीमत 1,12,600 रुपए है.
  • 22 कैरेट में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,40,750 रुपए है.

चांदी में हुई 5000 रुपये की गिरावट
चांदी के दामों में भी 28 अप्रैल के दिन गिरावट दिखी है. सराफा बाजारों में आज के दिन 1 ग्राम चांदी की कीमत 265 रुपए है. एक दिन पहले की कीमत 270 रुपए थी. यानि दामों में 5 रुपए की गिरावट आज के दिन दिखी है.

  • आज के दिन सराफा मार्केट में 1 किलो चांदी की कीमत 2,65,000 रुपए है.
  • एक दिन पहले 1 किलों चांदी की कीमत 2,70,000 रुपए थी.
  • यानी की आज चांदी की कीमत 5000 रुपये प्रतिकलो तक टूटी है.

Check Also

JPSC परीक्षा गड़बड़ी: CID ने तेज की जांच, सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट की कार्बन कॉपी

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *