Atar Singh Bhadana News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या कर दी गई. पूरा मामला खनन लीज को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है. इस लीज को लेकर उनका ग्रामीणों से विवाद हो गया है. यही वजह रही कि ग्रामीणों ने देर शाम पूर्व विधायक पर हमला कर दिया है. उनको तब तक मारा जब तक की उनकी मौत नहीं हो गई.
पूर्व विधायक पर करीब 80 से 90 ग्रामीणों ने हमला किया था. इस हमले न सिर्फ अतर सिंह घायल हुए. बल्कि उनके साथी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के बाद दोनों को पहले नजदीकी वैर अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद अतर सिंह को जयपुर रेफर किया गया. SMS हॉस्पिटल में रात 11:30 बजे मौत हो गई.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. यही वजह है कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. आसपास के कई गांवों में भी पुलिस की तैनाती की गई है.
पत्थर और लाठी से किया हमला
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना 11 अक्टूबर की शाम भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे. इसी दौरान वहां अचानक गांव वाले जुटने लगे. जैसे ही पूरे गांव वाले वहां पहुंचे. वैसे ही पूर्व विधायक पर पत्थरों से हमला कर दिया. इसके बाद लाठियों से जमकर मारपीट की.
उन्होंने कहा कि रविवार शाम 6:30 से 7 बजे के बीच 70-80 लोगों ने मेरे पति और अन्य लोगों पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि अतर सिंह को गोली लगी थी. घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी मौजूद थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को इस घटना की पहले से ही जानकारी थी. इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
कौन हैं पूर्व विधायक अतर सिंह?
अतर सिंह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे. उन्होंने पहली बार बीजेपी के टिकट पर साल 1988 में चुनाव लड़ा था. हालांकि उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद बीजेपी के ही टिकट पर साल 2003 में बयाना सीट से चुनाव लड़ा और जीत कर की. साल 2008 में बीजेपी से अलग होकर कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ा. लेकिन हार गए, इसके बाद वह अपने हरियाणा वाले घर पर ही रहने लगे थे. बाद में कुछ समय बाद उन्होंने फिर बीजेपी वापसी कर ली.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter