Gold Silver Price Today Update: सोना-चांदी में हलचल, 18 से 24 कैरेट तक के उछले दाम, जानें क्या है ताजा भाव

Gold and Silver Rise Second Day: सोना-चांदी की कीमतों पर इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई, लेकिन आज एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. यानी सोना-चांदी आज महंगा हुआ. सुबह करीब 11 बजे की बात करें, तो सोने में करीब 1 हजार रुपए की तेजी तो वहीं चांदी में करीब 3,000 रुपए उछाल आया है. एमसीएक्स पर सोना करीब 1,50,000 की कीमत पर ट्रेड कर रहा है, तो वहीं चांदी करीब 2,40,000 के ऊपर चल रही.

आज गुरुवार का दिन शेयर बाजार समेत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा. शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. निफ्टी 50 और सेंसेक्स में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके साथ ही दुनियाभर के शेयर बाजार लाल निशान पर हैं. हालांकि, सोना-चांदी भी लाल निशान पर खुले, लेकिन कुछ ही समय बाद उछाल देखने को मिली. इन दिनों कीमतों पर उतार-चढ़ाव की वजह मिडिल ईस्ट तनाव माना जा रहा है.

सोना 1,50,000 के पार
आज के सोने की कीमत की अगर बात करें, तो सोना एक बार फिर 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत को पार कर गया है. जबकि चांदी का भाव 2,40,000 रुपए प्रति किलो ग्राम चल रहा है. इसके बावजूद सोना करीब 44,000 रुपए और चांदी करीब 2,00,000 रुपए अपने ऑल टाइम हाई से नीचे चल रही है. सोना और चांदी ने 28 जनवरी को रिकॉर्ड तोड़ दिया था. चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम और सोना करीब 2 लाख रुपए के करीब पहुंच गया था.

24 कैरेट सोने की अगर बात करें, तो 1,50,810 रुपए, 22 कैरेट 1,38,250 रुपए और 18 कैरेट के दाम करीब 1,13,140 रुपए हैं, लेकिन शहर के हिसाब से रेट बदलते रहते हैं. इसलिए सोना खरीदने से पहले अपने शहर के रेट को जरूर चेक करें.

सोना खरीदते समय जरूर देखें हॉलमार्क
सोने-चांदी की कीमत और जेबर की कीमत में थोड़ा अंतर रहता है, क्योंकि सोना-चांदी बिना मेकिंग चार्ज के मिलता है, लेकिन जेबर नहीं. जेबर लेने के लिए मेकिंग चार्ज देना पड़ता है, जिसके बाद सोने की कीमत बढ़ जाती है. अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं, तो हॉलमार्क जरूर चेक करें.

Check Also

फ्रिज के फ्रीजर में दिखी शिवलिंग जैसी आकृति, आगरा में दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Agra Shivling in Fridge: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अनोखी घटना ने लोगों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *