Breaking News

खंडहर में ‘साजिश’ का खौफनाक नजाराः नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, इस ओर मुड़ी पुलिस की शंका की सुई…

मेरठ. एक बेहद हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक खंडहर में महिला की नग्न अवस्था में लाश मिली है. लाश देखते ही इलाके के लोगों को होश उड़ गए. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औ लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, लड़की की पहचान नहीं हो पाई है.

बता दें कि पूरा मामला कैंट इलाके के कंपनी गार्डन के सामने स्थित खंडहर का है. जहां से लोगों को बदबू आ रही थी. जिसके बाद लोगों ने खंडहर के अंदर जार देखा तो लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली. लाश सड़ चुकी थी. मामसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवती की लाश के पास से लैपटॉप बैग, चप्पलें और कपड़े बरामद किया है.

वहीं शुरुआती जांच में पुलिस की आशंका है कि युवती का रेप कर हत्या की गई है. युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. सिर के पास खून भी था. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. महिला की पहचान और जांच के लिए तीन विशेष जांच टीमें गठित की हैं.

Check Also

MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

MP News: मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *