रील ने ली एक और जान! वीडियो शेयर करने से पति ने किया इनकार, पत्नी ने लगा ली फांसी

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, हालांकि अभी तक मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था.

वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था.

रील बनाने को लेकर पति से झगड़ा, पत्नी ने दी जान
बताया जा रहा है कि अंजलि साव अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी इलाके में रहती थी. बताया जा रहा है कि अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और अक्सर रील व वीडियो बनाकर अपलोड करती थी. हालांकि उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी, जो पिछले कुछ महीनों से बढ़कर विवाद और मारपीट तक पहुंच गई थी.

घटना वाले दिन सुबह पप्पू साव अपने काम पर चले गए थे, जबकि दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे. जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां अंजलि को पंखे से लटका देखा. घबराए बच्चों ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है.

इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर रहता था विवाद – एएसपी
एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि छावनी क्षेत्र से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर विवाद रहता था. पुलिस पति पप्पू साव से पूछताछ कर रही है और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

Check Also

महासमुंद में आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान, स्कूलों में लगेंगे शिविर

महासमुंद। जिले में यूडाईस 2025-26 के तहत विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बायोमेट्रिक अपडेट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *