Breaking News

खजुराहो में भारतीय पुरातत्व विभाग की अनदेखी, बगैर सुरक्षा उपकरण के मंदिर के शिखर पर दिखा युवक, Video वायरल

खजुराहो। वर्ल्ड यूनेस्को साइट खजुराहो, जहां चंदेल राजाओं द्वारा 84 मंदिरों का निर्माण किया गया था। हालांकि फिलहाल लगभग 22 मंदिर वर्तमान में मौजूद है, जिनकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन है, और समय – समय पर इन मंदिरों का मेंटेनेंस, साफ सफाई आंतरिक और बाहय रूप से होती रहती है। लेकिन क्या मंदिर क़ी दीवारों पर काम करने वाले लोगों को सुरक्षा किट दी जाती है, और क्या प्रोफेशनल लोगों के द्वारा ही कार्य करवाया जाता है?

युवक के पास नहीं है कोई भी सुरक्षा उपकरण
ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक मंदिर क़ी दीवार के सहारे ऊपर क़ी तरफ चढ़ते हुए फिर नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में दिख रहे शख्स के पास कोई भी सुरक्षा उपकरण या किट मौजूद नहीं है, और जिस मंदिर के शिखर पर व्यक्ति मौजूद है वह मतंगेश्वर महादेव मंदिर है, जो भारतीय पुरातत्व विभाग के दफ़्तर से लगा हुआ है। वहीं बगैर सुरक्षा किट के शख्स की ज़िन्दगी के साथ अगर कोई घटना घटित होती है तो जिम्मेदार कौन होगा? आख़िरकार विभाग के अधिकारीयों के द्वारा इतनी बड़ी अनदेखी कैसे की जा सकती है?

Check Also

MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

MP News: मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *