इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में फरार पार्षद अनवर कादरी सरेंडर करने पहुंचा कोर्ट, भारी पुलिस बल तैनात

Indore Love Jihad Case: इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में फरार पार्षद अनवर कादरी ने सरेंडर कर दिया है. 29 अगस्त को वह जिला कोर्ट पहुंचा. 40 हजार के इनामी अनवर कादरी के कोर्ट पहुंचने की जानकारी मिलते ही कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

सरेंडर करने पहुंचा अनवर कादरी
लव जिहाद फंडिंग केस में आरोपी फरार पार्षद अनवर कादरी पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित था. वहीं, पुलिस उसकी संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में थी. इससे पहले ही अनवर कादरी सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंच गया. बाणगंगा थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ दो केस दर्ज हैं.

हिंदू युवतियों से शादी करने देता थे पैसे
अनवर कादरी पर लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को फंडिंग करने के आरोप हैं. लंबे समय से बाणगंगा थाना और सदर बाजार थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. बाणगंगा पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अनवर पुत्र मोहम्मद असलम कादरी का नाम दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी अल्ताफ खान और साहिल ने लिया था. हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपियों ने बताया था कि अनवर ने ही उन्हें 3 लाख रुपए देकर कहा था कि हिंदू युवतियों से शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो.

अनवर कादरी की बेटी की गिरफ्तारी
बता दें कि इस मामले में कुछ दिनों पहले ही अनवर कादरी की बेटी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. बता दें कि अनवर कादरी लंबे समय से फरार था. पुलिस ने शहर में कई जगहों पर उसके पोस्टर भी चस्पा किए थे. साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में थी. अब उसके सरेंडर करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Check Also

Chaitra Navratri 2026: आज से चैत्र नवरात्र शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा से करें दिन की शुरूआत

Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र का पावन पर्व गुरुवार, 19 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *