Breaking News

Indore News: क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बदमाश ने की 22 राउंड फायरिंग, मची अफरातफरी, पुलिस बेखबर

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक खेल के मैदान में बंदूक से फायरिंग कर रहा है. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले भी युवक के अजीबोगरीब करतब सामने आ चुके हैं.

युवक ने की 22 राउंड फायरिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर के जाकूखेड़ी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा था. जहां मैच देखने के लिए आसपास के इलाकों से लोग एकत्रित हुए थे. मैच देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे भी आए हुए थे. इस दौरान एक युवक बंदूक से लगातार 22 राउंड फायरिंग करते हुए नजर आया. जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और डर से लोग भागने लगे.

पहले भी दहशत फैला चुका है
वहां पर मौजूद लोगों ने फायरिंग करते हुए युवक की वीडियो बना कर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया, जिससे अब यह खूब वायरल हो रहा है. रहवासियों द्वारा बताया गया कि युवक का नाम अरशद पटेल पिता निजाम पटेल है. महू तहसील के गांव जाकूखेड़ी का रहने वाला है. गांव के लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब बदमाश ने फायरिंग किया हो. इससे पहले भी कई बार गांव में दहशत फैला चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं लगी है.

Check Also

UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?

रायबरेली. रायबरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *