जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत अब सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों को भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं कचना फेंकने वालों की जानकारी देने वालों को भी इनाम दिया जाएगा।
कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना और सूचना देने वाले को इनाम
दरअसल, MIC की बैठक में यह फैसला लिया गया है। ऐसे में अब शहर में सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकना भारी पड़ सकता है। कचना फेंकने वालों पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा और कचरा फेंकने वालों की सूचना निगम को देने वालों को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
आम नागरिकों की भागीदारी जरूरी- महापौर
एमआईसी की बैठक में लिए गए इस फैसले को लेकर महापौर संजय पांडे का कहना है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केवल निगम के प्रयास ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। ऐसे में सवाल है कि क्या इस इनामी योजना से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा ?
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter