नो एंट्री के समय पर दौड़ रहे भारी वाहन, चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जिम्मेदार कौन?

चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय शख्स की मौके पर मौत हो गई. घटना कटारिया तिराहा के आगे बरगद के पेड़ के पास हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की जान चली गई. मृतक की पहचान कुंडलिया गांव निवासी भोला नाथ मौर्य के रूप में हुई है. वे साड़ी का काम करते थे और हर दिन की सुबह कटारिया स्थित कारखाने जा रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नो-एंट्री के समय में भी भारी वाहनों की आवाजाही जारी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने जानकारी दी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक भोला नाथ मौर्य के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए उचित मुआवजे की मांग की है. दुर्घटना करने वाले ट्रेलर का नंबर RJ 52 GA 4585 बताया गया है. चालक मौके से फरार हो गया. ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में ‘नो एंट्री’ का नियम लागू होने के बावजूद भारी वाहन बेरोकटोक गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की अपील की है.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *