Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी के बर्ताव को बुरा बताया. कहा कि उनका व्यवहार संसद की मर्यादा के बिल्कुल अनुकूल नहीं है. वे संसद परिसर में ‘तू-तड़ाक’ वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं.
‘टपोरी की तरह संसद आते हैं’
हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अब राहुल गांधी पर तीखा बयान दिया है. रनौत ने बुधवार (18 मार्च) को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम महिलाओं को बहुत ज्यादा उनको देखकर अनकंफर्टेबल (असहजता) होता है. वे टपोरी की तरह आते हैं. किसी को भी देखकर ऐ…तू ऐसे करके तू-तड़ाक करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोई इंटरव्यू दे रहा होता है तो हूटिंग कॉल्स करते हैं. वे जो व्यवहार कार्य करते हैं कि उन्हें खुद देखना चाहिए.
‘वे मानसिक रूप से बीमार हैं’
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में होड़ लगी हुई है, बेहूदा, भद्दे बयान देनी की, गंदी टिप्पणियां करने की और घटिया भाषा उपयोग करने की. वो होड़ उनको आगे ले जाती है. कंगना रनौत पहले भी ऊल-जलूल बातें कर चुकी हैं. किसानों, महिलाओं और पिछड़ों को क्या-क्या कह चुकी हैं, ये सब जानते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब फिर से उन्होंने निम्न स्तरीय बात कही है. असलियत ये है कि मैं उनका इतिहास नहीं खोदना चाहती हूं लेकिन मैं ये जरूरी तौर पर समझती हूं कि वे मानसिक बीमार हैं.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter