Breaking News

रिंग रोड निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरने से एक मजूदर की मौत, दो घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जहां रिंग रोड के निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक मजदूर पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। यह हादसा न्यू भेड़ाघाट के पास ललपुर गांव का है।

जबलपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग टूटने से हादसा हो गया। घटना में शेख नैरुद्दीन नाम के मजदूर की मौत हो गई। जबकि राहिल और राजेश्वर दोनों घायल हुए है। दोनों के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को खतरे से बाहर बताया है। वहीं मृतक मजदूर पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और हादसे के बाद काम रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर NHAI की ओर से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में नाबालिगों से काम कराए जाने का आरोप लगाया है। बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरों से काम कराने के भी आरोप है।

Check Also

झारखंड में 15 दिसंबर से ठप हो सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं! डॉक्टरों ने सरकार को दिया 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम

रांची। झारखंड में चिकित्सकों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन एक बार फिर तेज होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *