Breaking News

CG Crime: युवती पर चाकू से हमला, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के तनाव में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। पंचवटी इलाके में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। आरोपी ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के तनाव में वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपियों तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में मुख्य आरोपी शक्ति कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। इस घटना से वह मानसिक तनाव में था। इसी दौरान उसने रास्ते में एक युवती को मोबाइल पर बात करते देखा और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायल युवती का उपचार जारी है।

घटना 27 मार्च की सुबह करीब 10:45 बजे की है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस निवासी आशा खेवरार पैदल ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने पुरानी बस्ती धनवार पारा निवासी शक्ति कुमार साहीस (19) और उसके नाबालिग साथी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

गर्लफ्रेंड को मारने निकला था आरोपी
पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, जिससे वह मानसिक तनाव में था। घटना वाले दिन वह अपने साथी के साथ चाकू लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को मारने निकला था। रास्ते में उसने आशा खेवरार को मोबाइल पर बात करते हुए देखा। आरोपी को लगा कि वह भी उसकी गर्लफ्रेंड की तरह धोखा देगी। इसी गुस्से में उसने पीछे से युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

Check Also

छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी, माशिमं ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने रुपये देने होंगे

Chhattisgarh Exam Fees Hike: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *