कर्मचारी बर्खास्त: अनुकंपा नियुक्ति में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी बर्खास्त

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने अनुकंपा नियुक्ति में हुए एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए सहायक ग्रेड-3 नरेंद्र कुमार वैष्णव को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में यह साबित हुआ कि नरेंद्र कुमार वैष्णव ने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई थी। जांच में सामने आया कि नियुक्ति के समय नरेंद्र की पत्नी पहले से ही शासकीय सेवा में कार्यरत थीं।

जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई (कर्मचारी बर्खास्त)
इसके बावजूद उन्होंने इस तथ्य का उल्लेख नहीं किया और अनुकंपा नियुक्ति के लिए स्वयं को पात्र बताते हुए नौकरी हासिल कर ली। शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने पूरे मामले की विभागीय जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी ने इसे सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना और नरेंद्र कुमार वैष्णव की नियुक्ति निरस्त करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।

विभाग का कहना है कि शासकीय नियुक्तियों में किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाना या गलत तथ्य प्रस्तुत करना गंभीर अनियमितता है। इस कार्रवाई के बाद विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य भर्तियों में नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also

अवैध वसूली: बिलासपुर के एसएस पब्लिक स्कूल पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप…

बिलासपुर में एसएस पब्लिक स्कूल की खमतराई और बैमा-नगोई शाखाओं को लेकर बड़ा विवाद सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *