शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह को मिली रिहाई

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा मोड़ सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तर प्रदेश के राज सिंह को कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया है। CBI की जांच में राज सिंह निर्दोष पाए गए।

सीबीआई ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि बंगाल पुलिस ने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जांच में यह सामने आया कि हत्या के समय राज सिंह उत्तर प्रदेश में मौजूद थे। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई की दलील स्वीकार करते हुए उनकी रिहाई का आदेश दिया।

चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई की रात को हुई थी। इसके करीब पांच दिन बाद बंगाल पुलिस की टीम ने राज सिंह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। उनके साथ मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को भी हिरासत में लिया गया था।

राज सिंह के परिवार का दावा था कि हत्या के समय वह लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनकी मां जमवंती सिंह ने बताया कि परिवार शादी के बाद अंबेडकर नगर और फिर अयोध्या गया था, जहां से पुलिस ने राज को हिरासत में लिया।

सूत्रों के अनुसार, यूपी पुलिस की खुफिया शाखा और स्पेशल टास्क फोर्स ने भी परिवार के दावों को सही पाया। मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। इसी केस में हाल ही में बलिया से राजकुमार सिंह और वाराणसी से विनय राय उर्फ पंपम को गिरफ्तार किया गया है।

Check Also

Indore: अस्‍पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल, स्टाफ ने भागकर बचाई जान

Indore News: इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्‍पताल में मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण रहा. अस्‍तपाल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *