कुछ घटनाएं सामाजिक न्याय मांगती है

आज से 53 साल पहले फिल्म निर्देशक दुलाल गुहा ने वीरेंद्र सिंहा के लिखित कहानी को लेकर एक फिल्म “दुश्मन” बनाई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने ट्रक ड्राइवर की भूमिका निभाई थी। इस ट्रक ड्राइवर से एक ऐसे व्यक्ति की ट्रक दुर्घटना में मौत हो जाती है जिसके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारी होती है। चूंकि ये दुर्घटना होती है इसलिए ट्रक ड्राइवर को दो साल की सजा होती है। दुर्घटना में मृत व्यक्ति का परिवार जज को बताते है कि इस सजा से उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा। जज अपने निर्णय में ट्रक ड्राइवर को दो साल मृत परिवार की देखरेख की सजा सुना देते है।

ये कहानी बताने का मतलब आज के संदर्भ में केवल कल्पना है क्योंकि रील और रियल लाइफ में बहुत फर्क होता है। इंदौर में अत्यंत ही दुखद घटना घटी है।रघुवंशी परिवार का बेटा नाम भी राजा, एक लड़की सोनम रघुवंशी के अंधी मोहब्बत के चलते मौत के घाट उतार दिया गया। इस सदमे में देश भर के परिवारों में सोनम रघुवंशी के लिए घृणा, नफरत भर गई है। यहां तक सोनम के सगे भाई ने तमाम रिश्तों को तोड़ने की बात कहते हुए ये भी कहा कि अगर उनकी बहन सोनम ने राजा रघुवंशी को मरवाया है तो सोनम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। राजा रघुवंशी के भाई ने सभी आरोपियों को इनकाउंटर करने की मांग की है।ये दोनों प्रकार की सजा कानूनी है।

अनेक संगठनों खास कर महिला संगठनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अपराध सिद्ध होने पर आम जनता को सौंपने की मांग की है। अनेक लोगों ने सार्वजनिक सजा की मांग की है। भारत के विधि विधान में ये सब संभव नहीं है। इन सबसे परे सबसे मार्मिक प्रसंग राजा रघुवंशी की मां का है जो सोनम से केवल ये जानना चाहती है कि आखिरकार ऐसी कौन सी वजह थी जिसके चलते उनके बेटे की निर्मम हत्या करवाई गई। ये प्रश्न उन्होंने सोनम रघुवंशी के भाई से भी सोनम के मिलने पर पूछने के लिए कहा था। ये प्रश्न सामाजिक सरोकार का है जिसमें एक मां की असह्य पीड़ा शामिल है।वे विधि विधान अंतर्गत फांसी से भी ज्यादा वेदना दायक सजा की आशा करती है इससे अलग वे एक बार सोनम से अबूझ प्रश्न का उत्तर भी चाह रही है।

सोनम के पास राजा से विवाह न करने के अनेक विकल्प थे। वो राजा रघुवंशी को ही सच बता सकती थी। विवाह के मंडप से पहले राज कुशवाह के साथ जा सकती थी।सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह बालिग थे।कानूनी सहमति भी मिलती।ऐसे में केवल परिवार और समाज में तात्कालिक बदनामी होती और थोड़े समय में सब सामान्य हो जाता।आज सोनम रघुवंशी का परिवार देश भर में घृणित दृष्टि से देखे जाना वाला परिवार बन गया है। हर दिन नए खुलासे के चलते सुर्खियों के चलते सोनम रघुवंशी के प्रति तो घिन पनप गई है उनका परिवार कितने परेशानी में पड़ गया है अंधे प्यार का ऐसा भी दुष्परिणाम आते है जो बहुत दुखद है।

Check Also

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

Wrestlers Harassment Case Verdict: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *