फिरोजाबाद में बड़ा हादसा: मकान में भीषण विस्फोट, एक व्यक्ति की थम गई सांसें

फिरोजाबाद। जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हैवतपुर कर्खा में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक मकान में रखी आतिशबाजी सामग्री में अचानक आग लग गई और विस्फोट हो गया। बताया गया है कि शादियों में आतिशबाजी का कार्य करने वाले पप्पू उर्फ जलालुद्दीन के घर में यह हादसा हुआ। आग लगने से तेज धमाके के साथ मकान की छत और दीवार गिर गई, जिसमें दबकर पप्पू उर्फ जलालुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के अन्य मकान सुरक्षित
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से पटाखों के अवशेष बरामद हुए हैं। हादसे में केवल मृतक के मकान की छत गिरी है, आसपास के अन्य मकान सुरक्षित हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है और विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आतिशबाजी में आग लगने से विस्फोट का प्रतीत होता है।

Check Also

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला? पूर्व CDS ने बताया ऑपरेशन सिंदूर का सच

India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्‍मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने बदला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *