Breaking News

MP News: भोपाल पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, देर रात ईरानी डेरे पर कॉम्बिंग गश्त, 400 पुलिसकर्मी तैनात

MP News: भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Sanjay Kumar) का मंगलवार देर रात सख्त एक्शन देखने को मिला. कमिश्नर के निर्देश पर ईरानी डेरे में कॉम्बिंग गश्त की गई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रात लगभग दो बजे भोपाल पुलिस ने इलाके में ‘कॉम्बिंग गश्त’ की. इस कार्रवाई में शहर के चुनिंदा पुलिस थाने के प्रभारी शामिल हुए. ईरानी डेरे में 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया.

कई अपराधियों को गिरफ्तार किया
ईरानी डेरे के सदस्यों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान इस गैंग के 30 अपराधियों को गिरफ्तार किया. ईरानी गैंग के सरगना राजू ईरानी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. ईरानी गैंग के सदस्यों पर जालसाजी, चेन स्नेचिंग, गाड़ी चुराने समेत कई अपराधों में लिप्त होने का आरोप है.

पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन
संजय कुमार, 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. बालाघाट आईजी के पद से उनका ट्रांसफर भोपाल पुलिस कमिश्नर की पोस्ट पर किया गया. संजय कुमार ने पद संभालते ही ग्राउंड पर मोर्चा संभाला और पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था के पालन के सख्त निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने मादक पदार्थ, अतिक्रमण और ट्रैफिक को लेकर भी संकेत दिए थे. अब ईरानी डेरे पर उनकी ये कार्रवाई सख्त एक्शन को दर्शाती है.

6 राज्यों में अपराध को अंजाम देते थे गैंग के सदस्य

  • ईरानी डेरा के सरगना राजू ईरानी को भोपाल पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था. उस पर चोरी, लूट समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं.
  • भोपाल की अमन कॉलोनी में पुलिस ने दबिश देकर 31 दिसंबर 2025 को ईरानी गैंग के कई अपराधियों को पकड़ा था.
  • यहां से लूट के सामान के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद किए गए थे.
  • ईरानी गैंग केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत 6 राज्यों में सक्रिय है.
  • इस गैंग के सदस्य अलग-अलग तरह से अपराधों को अंजाम देते थे.

Check Also

दिल्ली जल मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा दावा: पानी और सीवर सुधारने के लिए नए प्रोजेक्ट्स, DJB घर की टंकियां साफ करने खुद आएगा

नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी में पानी और सीवर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *