Breaking News

CG CRIME: हाथ देखते ही युवक हुआ बेहोश, तंत्र-मंत्र के शक में ग्रामीणों ने दो साधुओं की कर दी धुनाई

सूरजपुर। साधुओं की लोग सामान्य तौर पर पूजा करते हैं, लेकिन अगर साधु के कारनामे संदेह पैदा करें तो लोगों की भावनाएं बदलते देर नहीं लगती है. ऐसा ही कुछ नजारा सूरजपुर जिले के देवनगर गांव में देखने को मिला.

गांव में दूसरे प्रांत से पहुंचे दो साधु एक व्यक्ति का हाथ देख रहे थे, तभी वह व्यक्ति बेहोश होने लगा. जैसे ही इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों की हुई तो वे बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. तंत्र-मंत्र करने की आशंका जताते हुए साधुओं की धुनाई शुरू कर दी. करीबन घंटे भर तक चले बवाल के बाद ग्रामीणों ने दोनों साधुओं को छोड़ दिया, जिसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर भाग निकले.

Check Also

Raipur News: गौ रक्षा के लिए नगर निगम का घेराव! साधु-संतों, गौठान संचालकों और किन्नर अखाड़े ने उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौ रक्षा की मांग को लेकर साधु-संतों, किन्नर अखाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *