MP News: सीएम मोहन यादव वडोदरा के इंटरएक्टिव सेशन में होंगे शामिल, निवेशकों से करेंगे चर्चा

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. उनके दौरे का आज दूसरा दिन है. सीएम सोमवार को भुज एयरपोर्ट से जूनागढ़ के भालछेल हैलीपैड पहुंचेंगे. यहां अलग-अलग स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद वडोदरा के लिए रवाना होंगे. वडोदरा में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वडोदरा से भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 9.30 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे.

Check Also

मोटे मुनाफे का लालच देकर महिला से 21.31 लाख की ठगी, पैसे निकालने गई तो फिर मांगे 11.60 लाख रुपये

आगरा. साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *